15 अगस्त तक चलेगा अभियान*--- शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार छतरपुर जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। निर्देशानुसार जिले में अभियान के द्वितीय चरण में सोमवार को गौरिहार जनपद अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत नौगांव अंतर्गत स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिले की जनपद पंचायत लवकुशनगर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।*12 अगस्त तक दूसरे चरण में इन गतिविधिायों का होगा आयोजन*दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की दृश्यता के लिये कार्य किए जाएंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा बाइक व तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे।*तीसरे चरण में इन गतिविधियों का होगा आयोजन*अभियान के तृतीय चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों तथा वाहनों पर तिरंगा लगाने, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जायेगा। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किए जाएंगे।
0 Comments