छतरपुर कृषि उपज मंडी में किसानों के लिए शीतल जल वाहन की अनूठी व्यवस्था



*सागर आये संयुक्त संचालक रोहणी प्रसाद चक्रवती ने किया 'फिल्टर चिल्ड वाटर' (निर्मल शीतल जल वाहक) का शुभारंभ*

*संजू श्रीवास*
*पत्रकार*

*​छतरपुर*। भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए स्थानीय कृषि उपज मंडी, छतरपुर में किसानों और मंडी में आने वाले आम लोगों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। मंडी प्रशासन द्वारा विशेष रूप से 'फिल्टर चिल्ड वाटर' (निर्मल शीतल जल वाहक) वाहन की व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले अन्नदाताओं को इस तपती गर्मी में ठंडे और साफ पीने के पानी के लिए परेशान न होना पड़े।

*​5000 लीटर क्षमता का मोबाइल वाटर टैंक*

​मंडी परिसर में शुरू किए गए इस विशेष जल वाहक वाहन की कुल क्षमता 5000 लीटर है। इस आधुनिक सचल वाहन की छत पर सोलर पैनल भी नजर आ रहे हैं, जो इसे इको-फ्रेंडली और लगातार कार्य करने के अनुकूल बनाते हैं। यह व्यवस्था एम.पी. इन्फ्रास्ट्रक्चर के सहयोग से विकसित की गई है। इस नई सुविधा का जायजा लेने के लिए मंडी परिसर में किसानों और जिम्मेदार नागरिकों की उपस्थिति देखी गई, जिन्होंने इस जनहितैषी कार्य की सराहना की।

*​मंडी प्रशासन मुस्तैद*

सागर आये संयुक्त संचालक रोहणी प्रसाद चक्रवती ने किया 'फिल्टर चिल्ड वाटर' (निर्मल शीतल जल वाहक) का शुभारंभ एवं ​कृषि उपज मंडी छतरपुर (म.प्र.) के सचिव शिव भूषण निगम के मार्गदर्शन में मंडी परिसर में किसानों की सहूलियत के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी प्रशासन का कहना है कि मंडी में आने वाले हर किसान को बेहतर सुविधा दी जा रही हैँ 

 *सुविधाएं और मूलभूत*

 आवश्यकताएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। गर्मी के इस दौर में यह शीतल जल वाहन किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments