जिला प्रशासन की मानवीय पहल
जिले में अब तक कुल 36 हिट एंड रन के प्रकरणों में 58 लाख 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत
हिट एंड रन मामलों का तत्परता से हो रहा निराकरण
घायल को 50 हजार एवं मृत होने पर वैध वारिसों को 2-2 लाख रुपए की राशि हो रही स्वीकृत
------
जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा मानवीय पहल पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्परता से हिट एंड रन के प्रकरणों का निराकरण कर मृतकों के परिजन एवं घायलों को नियमानुसार सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त श्री पार्थ जैसवाल ने विगत दिनों में हिट एंड रन मामले में मोटरयान दुर्घटना के 6 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 10 लाख 50 हजार रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। जिले में अब तक कुल 36 हिट एंड रन के प्रकरणों का निराकरण हो चुका है। जिसमें 58 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले के लोगों में शासन प्रशासन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण देखने को मिल रहा है।
• विगत दिनों में स्वीकृत प्रकरण
स्वीकृत प्रकरण जिसमें एक दुर्घटना जो सर्किट हाउस के पीछे वाले चौराहे पर 31 दिसम्बर 2023 को हुई थी जिसमें आशीष तनय कामता प्रसाद नायक निवासी एसडीएम ऑफिस के पीछे नौगांव जिला छतरपुर के दुर्घटना में गंभीररूप से घायल होने पर प्रतिकर के रूप में 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।
दूसरी दुर्घटना जो नौगाव तह. के ग्राम करारागंज बस स्टैंड के पास जिला छतरपुर पर 30 जुलाई 2022 को हुई थी। जिसमें हलकाई तनय धनीराम अहिरवार निवासी करारागंज तह. नौगांव की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पुत्र गोविन्दास अहिरवार को प्रतिकर के रूप में राशि 2 लाख रुपए मंजूर की गई है।
तीसरी दुर्घटना जो महोबा रोड महतोल तिगड्डा तह. नौगांव पर 14 दिसम्बर 2023 को हुई थी। जिसमें श्याम बाई पत्नि लाल दिवान कुशवाहा निवासी महतौल तह. नौगांव जिला छतरपुर की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस इनका पुत्र प्रमोद कुशवाहा को प्रतिकर के रूप में राशि 2 लाख रुपए मंजूर की गई है।
चौथी दुर्घटना जो राजा ढ़ावा के सामने अलीपुरा पर 24 जून 2022 को हुई थी। जिससे कृष्णकांत तनय गजाधर बादल निवासी अलीपुरा तह. नौगांव की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पुत्र ऋषिकान्त बादल को प्रतिकर के रूप में 2 लाख रूपए की राशि मंजूर की गई है।
पांचवी दुर्घटना जो सिमरिया तिराहा ग्राम सिमरिया पर 08 मार्च 2024 को हुई थी, जिसमें पप्पूलाल अहिरवार पिता हीरालाल अहिरवार निवासी भगवां तह. घुवारा जिला छतरपुर की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस इनकी पत्नि प्रेमबाई, पुत्र गोविन्द, पुत्री नेहा एवं माता पुनियां अहिरवार निवासी भगवां प्रत्येक को 50 हजार रूपए इस प्रकार कुल 2 लाख रूपए प्रतिकर के रूप में मंजूर की गई है।
छठवीं दुर्घटना जो तह. नौगांव के ग्राम मडोरी के पास 12 जून 2023 को हुई थी। जिसमें रति कुशवाहा पत्नि टिटू कुशवाहा निवासी ग्राम मडोंरी थाना नौगांव जिला छतरपुर की मृत्यु होने पर इनके वैध वारिस पुत्र कमलेश कुशवाहा निवासी अठायली थाना बम्होरीकला जिला टीकमगढ़ को प्रतिकर के रूप में 2 लाख रूपए की राशि मंजूर की गई है।
0 Comments