पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारियों
1. उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद दहायत
2. सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर शर्मा
3. सहायक उप निरीक्षक मुन्नालाल विश्वकर्मा
को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुए उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद द्वारा जिला पन्ना, सागर एवं छतरपुर में तथा वर्तमान में थाना बड़ा मलहरा में, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर शर्मा जिला छतरपुर एवं जिला पन्ना में वर्तमान में पुलिस लाइन छतरपुर में एवं सहायक उप निरीक्षक मुन्नालाल विश्वकर्मा जिला छतरपुर में वर्तमान में वाहन शाखा पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। उक्त सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा 41 वर्ष से अधिक समय तक पुलिस विभाग में सेवाएं दी गई।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली।
आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments